राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान अजमेर द्वारा कोरोना महामारी के अंतर्गतश् रीनगर व पीसांगन ब्लॉक के 5 गाँव राजगढ़,अर्जुनपुरा जागीर,डोडियाना,कोटाज,केसरपुरा के 235 विकलांगजनो को राशन वितरण किया गया यह राशन वितरण कोरोना महामारी के अंतर्गत संस्थान दवारा संचालित मानवीय राहत अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है राशन वितरण से पूर्व सभी विकलांगजनो का सर्वे किया गया कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते संस्थान 3500 जरूरतमँद परिवारों,विकलांगजन,विधवा महिलाओं ,तलाकशुदा महिलाओं को राशन वितरण करेगी जिसके प्रथम चरण की शुरुवात विकलांगजन परिवारों को राशन वितरण करके की जा रही है
संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ एस एन शर्मा के अनुसार संस्थान कोरोना महामारी में विशेषकर गांवों में जरूरतमँद परिवारों,विकलांगजन,विधवा महिलाओं ,तलाकशुदा महिलाओं जिन्हें संस्थान की ओर से राशन सामग्री के किट उपलब्ध करवाए जा रहे है।
इसके साथ साथ सभी परिवारों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाना, सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन करना, सेनिटाइजर का इस्तेमाल करना और बार बार अच्छी तरह से साबुन से हाथ धोने के बारे में जागरूक कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम में संस्था के कार्यकर्ता चंदू गिरी,रवि यादव ,गोपाल का योगदान सरहनीय रहा