देवनानी ने स्वीकृत किये 38 लाख के कार्य

अजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने अपने विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सड़क, नाली निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था हेतु विधायक कोष से 38 लाख के कार्य स्वीकृत किये है।
देवनानी ने बताया कि क्षेत्र में विकास कार्यो की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए उनके एमएलए फण्ड से फायसागर रोड़ स्थित रावतनगर में सड़क नाली निर्माण हेतु 4 लाख व एक हेण्डपम्प लगाये जाने हेतु 80 हजार तथा साहू विहार कॉलोनी में सड़क निर्माण हेतु 1 लाख की अभिशंषा की गयी है। इसी प्रकार वैशालीनगर जनता कॉलोनी स्थित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में पूर्व में स्थित सामुदायिक भवन गिर गया था जिसके पुनर्निर्माण हेतु 10 लाख रू. की अभिशंषा की गयी है तथा ऋषि उद्यान पुष्कर रोड़ स्थित गौशाला में बीमार पशुओं के ईलाज हेतु सहायक उपकरण अड़गड़ा (ट्रेविस) खरीदने के लिए 1 लाख स्वीकृत किये गये है।
वार्ड 23 में लौंगिया मौहल्ला नवलनगर स्थित गली नं. 4 व 18 में सड़क व सीढ़ियों के निर्माण हेतु 3.50 लाख तथा पाईप लाईन हेतु 1 लाख की अभिशंषा की गयी है। वार्ड 2 में राधा कृष्ण विहार न्यू गीता कॉलोनी में सड़क, नाली निर्माण हेतु 4 लाख तथा रामनगर स्कूल के पास वाली गली में नाली निर्माण हेतु 1.50 लाख की अभिशंषा की गयी है।
वार्ड 1 में पसंद नगर में शिव मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 2 लाख तथा पुष्कर रोड़ स्थित सूर्य नगरी में सड़क निर्माण हेतु 3 लाख की अभिशंषा प्रेषित की गयी है तथा कोटड़ा में मेहन्दीपुर धाम वाली गली में पाईप लाईन हेतु 2 लाख की अभिशंषा की गयी है। इसी प्रकार रोड़वेज बसस्टेण्ड के पिछे स्थित मिशन कम्पाउण्ड कॉलोनी में सड़क नाली निर्माण हेतु 4 लाख की अभिशंषा प्रेषित की गयी है।

error: Content is protected !!