राजस्थान में जिओ ने जोड़े सबसे अधिक ग्राहक : ट्राई

मार्च 2021 में जुड़े 3.15 लाख ग्राहक। कुल 2.56 करोड़ ग्राहकों के साथ जिओ ने राजस्थान में 38.75 प्रतिशत बाजार पे कब्ज़ा जमाया: ट्राई
जयपुर। रिलायंस जियो भारत की अग्रणी डिजिटल और टेक्नोलॉजी कंपनी ने राजस्थान में एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन किया है। जियो ने राजस्थान में 31 मार्च, 2021 तक 2.56 करोड़ मोबाइल ग्राहकों का आधार हासिल किया। इस बड़े ग्राहक आधार के साथ जियो राजस्थान में नंबर एक टेलीकॉम ऑपरेटर के स्थान पर बरक़रार है।
ट्राई के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, मार्च महीने में जियो ने कुल 3.15 लाख नए उपभोक्ताओं को जोड़ा और अन्य दूरसंचार ऑपरेटरों से बेहतर प्रदर्शन किया। मार्च में वोडाफोन-आइडिया और भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का ग्राहक आधार क्रमशः 9897 और 6459 से बढ़ा । वही भारती एयरटेल का ग्राहक आधार 1.45 लाख से बढ़ा ।
राजस्थान का कुल वायरलेस सेवा का ग्राहक आधार 31, मार्च, 2021 तक 6.62 करोड़ पहुंच गया है। ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार, जियो राजस्थान में 2.56 करोड़ ग्राहकों के साथ शीर्ष पर है, जिसके बाद एयरटेल 2.19 करोड़, वोडा-आइडिया 1.22 करोड़ और बीएसएनएल की ग्राहक संख्या 63.9 लाख रही।

error: Content is protected !!