शैलेन्द्र अग्रवाल कांग्रेस सेवादल के भीलवाड़ा जिला समन्वयक मनोनीत

agarwal
अजमेर 21 जून 2021 – राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमसिंह शेखावत ने अजमेर शहर जिला कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रदेश संगठक पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल को भीलवाड़ा जिला कांग्रेस सेवादल का जिला समन्वयक मनोनीत किया है।
कांग्रेस सेवादल प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमसिंह शेखावत ने सेवादल संगठन को पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर सक्रिय करने एवं पार्टी के सामने आने वाली राजनैतिक चुनोतियाँ का मुकाबला करने के लिए अच्छे ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को कांग्रेस सेवादल संगठन से जोड़ने के लिए प्रदेशए संभागए जिला व विधानसभा स्तर पर समन्वयक नियुक्त किये हैं।
इसी कड़ी में शैलेन्द्र अग्रवाल को भीलवाड़ा जिले का समन्वयक नियुक्त कर निर्देश दिए हैं कि भीलवाड़ा के जिला कांग्रेस अध्यक्षए लोकसभा प्रत्याक्षीए विधायकए विधायक प्रत्याक्षी सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजनों व सेवादल कार्यकर्ताओं से संपर्क कर भीलवाड़ा जिला सेवादल संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सक्रिय व निष्ठावान कार्यकर्ताओं के नाम प्रस्तावित करें ताकि भीलवाड़ा जिला कांग्रेस सेवादल का गठन किया जा सके।
अग्रवाल ने बताया कि वे शीघ्र ही भीलवाड़ा का दौरा कर वहां के वरिष्ठ कांग्रेसजनों से मुलाकात व चर्चा कर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमसिंह शेखावत को प्रस्तुत करेंगे।

error: Content is protected !!