कोरोना काल के बिजली बिल माफ़ी, बिजली की दरें कम करने व प्रदेश में प्रति माह 200 यूनिट बिजली फ़्री देने की माँग को लेकर आज आम आदमी पार्टी अजमेर ने महिला शक्ति प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक के नेतृत्व में कवंडसपुरा क्षेत्र *आप चली बाज़ार * अभियान के तहत व्यापारियों से संपर्क कर वार्तालाप किया व पोस्टकार्ड साइन करवाए।
अभियान की शुरुआत करते हुए कीर्ति पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम नागरिक की व्यथा समझती है कि उन के पास ना नौकरी है , ना रोज़गार है तो क्या क़र्ज़ा लेकर वे बिजली के बिल चुकाएँ ?
उन्होंने कांग्रेस सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि गहलोत सरकार एक असंवेदनशील सरकार है जो नागरिकों की व्यथा को लगातार अनदेखा कर रही है और इस की सज़ा जनता समय आने पर उन्हें देगी।
अभियान के दौरान दुकानदारों ने लॉकडाउन के समय में आए बढ़े हुए बिजली के बिल पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिखाएं और कहां करोना जैसी भयंकर बीमारी के दौरान जहां लॉकडाउन के समय में हमारी दुकानें बंद पड़ी थी। उस समय में भी हर महीने की तरह पिछले महीने से बढ़ा हुआ बिल आया। जिसमें तो लॉकडाउन के समय में बिजली का बिल्कुल भी उपयोग नहीं हुआ। क्योंकि जब दुकानें खुली ही नहीं तो फिर यह बिल कहां से आया साथ ही दुकानदारों ने आम आदमी पार्टी के संवेदनशील प्रयास की प्रशंसा की व आगे होकर उक्त अभियान में अपना योगदान दिया
* आज अभियान के तहत अजमेर के कवंडसपुरा क्षेत्र मे स्थित दुकानदार की हर दुकान से *माँग पोस्टकार्ड* पर हस्ताक्षर लिए गए।
* अजमेर ज़िला अध्यक्ष मीना त्यागी ने पांच टीमों का गठन करते हुए अभियान की बागडोर उन्हें सौंपी।
आज की पांच टीम के अभियान प्रमुख पार्टी उपाध्यक्ष आफाक अली, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष हेमंत गहरवार, महिला शक्ति उपाध्यक्ष विमला वर्मा, सेवा प्रकोष्ठ ज़िला उपाध्यक्ष लता खोरवाल व कार्यकर्ता ललिता रहे।
आज के अभियान में दीपक,हिमनन्दनी, ऋषि दत्त शर्मा,पूनम मेहरा, राजेश नायक,मधु,भारत आदि कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान रहा।
आज के कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
पृथ्वी सिंह नरूका
मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी, जिला अजमेर