केकडी 6 जुलाई(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई इस मौके पर आयोजित समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर मुखर्जी के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा विभिन्न स्थानों पर फलदार व छायादार पौधरोपण किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रवाद के प्रबल समर्थक थे उन्होंने एक देश में दो विधान एक देश में दो निशान का विरोध किया व जवाहर लाल नेहरू के मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया और कश्मीर आंदोलन शुरू किया राष्ट्रभक्ति की भावना उनके मन मे कूट कूट कर भरी थी उनका मानना था कि कश्मीर भारतमाता का मुकुट है इसके बिना भारत अधूरा है,मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी माँ भारती के सच्चे सपूत व दूरदृष्टा थे उनको कश्मीर समस्या की आहट तब ही लग गई थीं जिसको उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को बताया पर उनका दृष्टिकोण अलग होने से उन्होंने उनके मंत्रिमंडल से त्यागपत्र देकर जनसंघ की स्थापना की व देश भर में कश्मीर पर जनजागरण अभियान चलाया तथा कश्मीर में सत्याग्रह आंदोलन किया व एक देश एक विधान एक निशान की मांग की आज हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी भावना अनुरूप कश्मीर में अलगाववाद का कारण बनी धारा 370 व 35ए को समाप्त कर कश्मीर समस्या पर क़ाबू पाया है आज श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर हम सभी उनकी तरह देश सेवा का संकल्प लेते है व देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के निर्देशानुसार अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर धरती को हराभरा बनाने का हम सभी को संकल्प लेना चाहिए।जिलामंत्री रामकिशन गुर्जर ने डॉ मुखर्जी की जयंती पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण करने की अपील की,प्रधान होनहार सिंह ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को महान देशभक्त व राष्ट्रवादी व्यक्तित्व बताते हुए उनके बलिदान को अविस्मरणीय बताया व सभी से उनका अनुसरण करने का आव्हान किया।इस मौके पर भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका,मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी,जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर,सेवा ही संगठन जिला संयोजक सत्यनारायण चौधरी,केकडी प्रधान होनहार सिंह,मण्डल महामंत्री कमल सांखला,रामबाबू सागरिया व अर्जुन सिंह शक्तावत,नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामनिवास तेली व बलराज मेहरचंदानी,कोषाध्यक्ष लोकेश साहू,
आईटी प्रकोष्ठ संयोजक रोहन राठी महिला मोर्चा महामंत्री अनीता राठी,मंत्री सीमा जेतवाल,पार्षद मनोज कुमावत,केलाश चौधरी,दशरथ साहू,श्रीराम आचार्य,पूर्व पार्षद धनराज कच्छावा,अमन सोनी व धनराज नायक, रोहित जांगिड़,प्रियंक दाधीच,प्रियांशु सोलंकी,संजय बेनीवाल,सांवरलाल जाट, शत्रुघ्न सोनी,देवेंद्र सिंह, शंकर लक्षकार, निरंजन सिंह चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।