मंत्रालयिक कर्मचारियों ने किया संघर्ष का आगाज

3 अगस्त से अनिश्चित कालीन सामूहिक अवकाश पर रहेंगे कार्मिक
==================================
केकड़ी 10 जुलाई (पवन राठी)मंत्रालयिक कर्मचारियों की प्रदेश संघर्ष समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार 7 सूत्री मांगों के समर्थन में आंदोलन का निर्णय लिया जाकर आंदोलन के चरणों की घोषणा की गई।
केकड़ी क्षेत्र के मंत्रालयिक कार्मिकों ने भी संघर्ष का बिगुल बजा दिया है।प्रदेश प्रवक्ता शम्भू सिंह एवम केकड़ी ब्लॉक महामंत्री सत्य नारायण सोनी ने बताया कि केकड़ी क्षेत्र के कार्मिकों ने पूर्व में ही बैठक कर निर्णय लिया था कि प्रदेश संघर्ष समिति के निर्णयानुसार संघर्ष को पूर्ण समर्थन दिया गया है।
राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति केकडी के महामंत्री सत्यनारायण सोनी ने प्रेस नोट जारी कर बताया की 11 जुलाई रविवार को 9:00 से 11:00 के बीच संघर्ष समिति के सदस्यों द्वारा राजस्थान सरकार के समस्त मंत्रीयो के आवास पर ज्ञापन व आंदोलन के चरणों की सूचना सौंपी जाएगी। 12 जुलाई को 11:00 बजे से 4:00 बजे तक शहीद स्मारक पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना संघर्ष समिति के प्रांतीय सदस्यों द्वारा दिया जाएगा, 22 जुलाई को जिला कलेक्टर पर प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम का सात सूत्रीय मांग पत्र जिला कलेक्टर को सौंपा जाएगा। 22 जुलाई से 25 जुलाई तक संपूर्ण राज्य में काली पट्टी बांधकर मध्यान्ह पश्चात आधे दिन का कार्य बहिष्कार एवं 26 जुलाई सोमवार को मध्याह्न पश्चात आधे दिवस कार्य का बहिष्कार के साथ-साथ रात्रि में मशाल जुलूस, 27 जुलाई से 31 जुलाई तक कार्य बहिष्कार कर सभी जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट कार्यालय के आगे धरना प्रदर्शन जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन करना व सरकार के लिए सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन, 3 अगस्त मंगलवार से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश के साथ प्रतिवारी दिन जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन।

बैठक स्थल पर प्रेस क्रांफेस का आयोजन भी किया गया जिसमे संघर्ष समिति के गजेन्द्र सिंह राठौड, महेन्द्र सिंह धायल, मदन मोहन व्यास एवं शम्भू सिंह राठौड ने प्रेस को सम्बोधित किया ।

संघर्ष समिति का विस्तार करते हुए श्री सर्वेष्वर शर्मा (रोडवेज), श्री छोटे लाल मीणा (बीमा विभाग), श्री अशोक भंडारी (स्वास्थ्य विभाग) एवं श्री मोहन तनेजा (ईएसआई विभाग), श्री बी.आर.चैपडा (समाज कल्याण विभाग) संघर्ष समिति के सदस्य के रूप में सम्मिलित किया गया ।

error: Content is protected !!