अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन समिति अजमेर का वर्चुअल परिचय सम्मेलन 11 जुलाई को

अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन समिति अजमेर द्वारा 11 जुलाई 2021 को वर्चुअल आयोजित विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन के लिए लोगो मे बहुत उत्साह 960 प्रविष्ठियां परिचय के लिए प्राप्त हुई । सम्मेलन संयोजक भारत भूषण बंसल ने बताया कि अजमेर में पहली बार वर्चुअल (आनलाईन) अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। समिति को 960 विवाह योग्य युवक युवतियों के परिचय हेतु रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए । आनलाइन सम्मेलन का शुभारंभ 9:30 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी श्री राजेन्द्र गोयल आग्रसेन महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर करेंगे । कार्यक्रम के छः सत्र होगे ।
उद्घाटन सत्र :- प्रातः 9:30 बजे

प्रथम सत्र :-10:00 बजे से 11:30 बजे तक

18 से 25 वर्ष तक के युवक – युवती

द्वितीय सत्र:- 11:30 बजे 1:00 बजे तक

26 से 30 वर्ष तक के युवक – युवती

तृतीय सत्र:- 1:00 बजे से 2:30 बजे तक

31 से 35 वर्ष तक के युवक- युवती

चतुर्थ सत्र:-2:30 बजे से 4:00 बजे तक

35 वर्ष से अधिक के युवक – युवती

अन्तिम एवं समापन सत्र: 4:00 बजे के पश्चात यदि आवश्यक हुआ तो जो किन्हीं कारण समय पर नही जुड पाये प्रत्याशीओ का का परिचय।
सरंक्षक सतीश बंसल ने बताया की जूम मिटींग पर केवल जिनका रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुआ है वो ही व्यक्ति जुड पायेंगे । जिन्होंने रजिस्ट्रेशन नही करवाया है अथवा जो सम्मेलन को देखना चाहते है उनके लिए फेसबुक लाईव व यूट्यूब लाईव पर देखने कि व्यवस्था कि गई है ।
कार्यक्रम के सहसंयोजक अनुपम गोयल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी हेतू आज आवश्यक मिटींग आयोजित की जिसमें व्यवस्था हेतु चार समिति बनाई गई है । जिससे सम्मेलन को सुनियोजित तरीके से आयोजित किया जा सके । प्रथम आयोजन समिति जिसमे सतीश बंसल, सुनील कुमार गोयल, भारत भूषण बंसल, अनुपम गोयल, हेमंत गुप्ता, हनुमान गर्ग, सुशील कुमार गोयल, राजेंद्र प्रसाद मंगल, अमित गर्ग । दुसरी डिजिटल तकनीकी समिति जिसमें मनीष गोयल, अकिंत बंसल, पंकज गर्ग, राकेश गोयल, गौरव गोयल, राकेश गुप्ता । तीसरी मंच संचालन समिति जिसमें अजय अग्रवाल, मनिषा गोयल, रचना गोयल, दीपिका गर्ग, अल्का गुप्ता, माधुरी कंदौई । चौथी कार्यक्रम व्यवस्था समिति जिसमें प्रतीक मंगल, हेमंत अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, लोकेश चौधरी, विनय मंगल ।
अध्यक्ष सुनील गोयल ने बताया कि सम्मेलन मे रजिस्ट्रेशन फार्म भारत वर्ष से ही नही विदेशों से भी प्राप्त हुए है।
सह संयोजक हेमन्त गुप्ता व अमित गर्ग ने बताया कि सम्मेलन आन लाइन होगा जिससे रजिस्ट्रेशन कराने वाले प्रत्याशी व उनका परिवार घर बैठे जुड़ कर वर या वधु पंसद कर सकेंगे,सम्मेलन शुरू होने से पूर्व रजिस्ट्रेशन कराने वालो को समिति द्वारा “प्रत्याशी ईबुक- आग्र जीवन साथी” उपलब्ध करयी जायेगी, जिसकी सहायता से वह सम्मेलन के बाद भी वर-वधु को तलाश कर सकेगे ।

अनुपम गोयल
सह- संयोजक
9214429399

error: Content is protected !!