शीघ्र होगा जल्द समस्या का निदान– बीडी कल्ला

अजमेर/ जलदाय एवं उर्जा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला से आज अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद प्रताप सिंह यादव ने अपने साथियों के साथ सर्किट हाउस में अजमेर की पानी की समस्या एवं टाटा पावर द्वारा भेजें द्वार जाने वाले अत्यधिक बिलों को लेकर विचार मंथन किया एवं एक ज्ञापन दिया ।
अजमेर कांग्रेस उपाध्याय एससी विभाग सौरभ यादव ने बताया की इसके साथ अजमेर की सभी कच्ची बस्तियों में पानी की समस्या को लेकर एक अलग पैकेज बनाने की मांग की व बडी नागफणी स्थित हवा महल व प्रिंस हिल कॉलोनी, दरगाह बायपास रोड ,मुनि महाराज कॉलोनी, संजय नगर आदि क्षेत्रों की तैयार शुदा पानी की योजना को सरकार व मुख्य अभियंता से शीघ्र वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर प्रारंभ कराने व स्वीकृत शुदा लक्ष्मी मोहल्ल गली न. 4 व कृष्णा कालोनी के कार्यो को शीघ्र प्रारम्भ करने की मांग की ।
इन कार्यों हेतु अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी व सचिव राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्री महेंद्र सिंह रलावता ने भी अपनी अभिशंषा की ।
मंत्री महोदय ने सहानुभुति पूर्वक विचार मंथन कर मौके पर उपस्थित अधिकारियों को त्वरित गति से कार्य कराने हेतु निर्देशित किया ताकि गर्मियों के चलते ही नागरिकों को कि जल समस्या का निदान हो सके । इसी प्रकार कच्ची बस्तियों हेतु व्यापक सर्वे कर व इसका प्लान बना कर प्रस्तुत करने हेतु हेतु आदेशित किया ।
इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव सुरेश लड्डद, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष सौरभ यादव, अजमेर शहर महिला कांग्रेस की निवर्तमान उपाध्यक्ष मीनाक्षी यादव, अली अकबर घोसी, भूपेंद्र सिंह यादव, बदरुद्दीन कुरैशी, शोएब अत्तु ,मोहम्मद यूनुस ,आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे ।

सौरभ यादव
निवर्तमान उपाध्यक्ष: अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी (एस.सी. विभाग)

error: Content is protected !!