दूर दराज के ग्राम से आने वाले रोगियों एवम उनके इलाज हेतु साथ आने वाले परिजनों एवम अन्य असहायों को सम्मान के साथ भोजन कराने से बड़ा पुण्य का कार्य कोई नहीं है व प्रभु कृपा से ही यह परमार्थ का कार्य है । साथ ही यह हमारी संस्कृति है। यह कहना रहा उप जिला अधिकारी नैनीताल के पद पर सेवाए दे रहे आई ए एस अधिकारी श्री प्रतीक जैन के पिताश्री समाज श्रेष्ठी राजेन्द्र जी जैन पाटोदी का
श्री दिगम्बर जैन महासमिति के महामंत्री कमल गंगवाल ने बताया कि महासमिति द्वारा
जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय परिसर में
चल रही इंद्रा रसोई के माध्यम से समय समय पर निशुल्क भोजन की सेवा में सहयोग किया जा रहा हैं इस कड़ी में आज की भोजन सेवा दिलवाते हुए बताया कि इंद्रा रसोई के द्वारा तैयार शुद्ध एवम सात्विक भोजन से आज प्रातः 9.45 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आने वाले एक सौ पचास व्यक्तियों को निशुल्क भोजन सेवा दी गई।
अध्यक्ष अतुल पाटनी ने बताया कि सामाजिक सरोकार में सहयोग की भावना से यहां भोजन ग्रहण करने के लिए आने वाले व्यक्तियों को सोशियल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए व कतारबद्ध तरीके से बहुत ही सम्मान के साथ भोजन का वितरण कराया जा रहा है जिसे आगे भी समिति सदस्यो, भामाशाहो व समाजसेवियों का सहयोग लेते हुए जारी रखा जाएगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष अतुल पाटनी, महामंत्री कमल गंगवाल, संजय कुमार जैन, मनीष गदिया, दीपक कुमार जैन पटवा, प्रवीण पाटोदी, सुनील दोषी आदि ने अजमेर जिले की शान आई ए एस अधिकारी श्री प्रतीक जैन के जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए इस सेवा को जनउपयोगी बताया।
अतुल पाटनी अध्यक्ष
कमल गंगवाल महामंत्री