कारगिल संघर्ष के समय जहाँ अमेरिका नें पाकिस्तान को नियन्त्रण रेखा के उल्लघन का दोषी माना था वहीं G8 देशों,यूरोपियन यूनियन एवं ASEAN के क्षेत्रीय संघटन ने भी पाकिस्तान की आलोचना कर सघंर्ष समाप्त करने एवं नियन्त्रण रेखा के उल्लघन को रोक कर सघर्ष के पूर्व वाली स्थिती पर लोटने को कहा | अमेरिकन राष्ट्रपति क्लिंटन और नवाज शरीफ के संयुक्त व्यक्तय में नियन्त्रण रेखा का सम्मान करते हुए भारत-पाकिस्तान के विवादों को बातचीत से शांतीपूर्ण तरीकों से सुलझाने को कहा | चारों ओर से अंतर्राष्ट्रीय दबाव के कारण तत्कालीन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री श्री नवाज़ शरीफ ने बचे हुए पाकिस्तान के सैनिकों को भारतीय सीमा के अन्दर वाले क्षेत्र से पीछे हट जाने का आदेश दिया | भारत की विजय के साथ 26 जुलाई 1999 को संघर्ष समाप्त हुआ | कारगिल युद्ध में भारत की विजय की स्म्रति में प्रति वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है |
प्रस्तुतिकरण—डा. जे.के.गर्ग