दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार दो इलातवी नौ सैनिकों को अदालत ने भारत जाने के आदेश दे दिए हैं। दो सप्ताह के भीतर दोनों सैनिक भारत पहुंच जाएंगे।
अधिकारियों के हवाले से बताया कि मासिमिलानो लातोरे और सल्वातोरे गिरोने ने शनिवार को कोच्चि हवाई अड्डे से उड़ान भरी। शुक्रवार को केरल में कोवलम के अधिकारियों ने दोनों नौसैनिकों के पासपोर्ट उन्हें सौंप दिए। उन्होंने अधिकारियों को लिखित आश्वसन दिया है कि वे 10 जनवरी तक वापस भारत लौट आएंगे ताकि 15 जनवरी को कोवलम की अदालत में मुकदमे के दौरान हाजिर रहें।
केरल हाई कोर्ट के निर्देश के अनुसार इतालवी नौसैनिकों ने 6 करोड़ रुपये की बैंक गांरटी भी दी है। इसी के बाद उन्हें दो हफ्ते के लिए स्वदेश लौटने की अनुमति दी गई।
गौरतलब है कि नौ सैनिकों पर भारतीय मछुआरे अजेश बिंकी (25 वर्षीय) और जेलेस्टाइन (45) की गोली मार कर हत्या करने के आरोप थे। जिस समय गोलीबारी की घटना हुई थी उस समय इटली के नौसैनिक अपने देश के टैंकर एनरिका लेक्सी पर तैनात थे। यह टैंकर सिंगापुर से मिस्त्र जा रहा था जिसमें 19 भारतीयों समेत 34 चालक दल के सदस्य सवार थे।