बाजार हुए गुलजार-व्यापारियों के चेहरे खिले

केकड़ी 21 अगस्त(पवन राठी) राखी के त्योहार के चलते बाजार सज कर गुलजार हो चुके है।बाजारों में जमकर हो रही खरीददारी के चलते व्यापारियों के चेहरे खिल उठे है।
केकड़ी उपखंड मुख्यालय होने के चलते आस पास के गांवों के लोग खरीददारी को केकड़ी ही आते है।विगत दो दिनों से बाजारों में उमड़ रही भीड़ से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।कोरोना महामारी के कारण प्रायः ठप्प पड़े व्यवसाय में नव जीवन का संचार हो चुका है।
बाजारों में आई रौनक अर्थव्यवथा के पटरी पर आने के शुभ संकेत है इसे नकारा नही जा सकता।
यदि इसी प्रकार से बाजार गुलजार रहे तो शीघ्र ही देश की अर्थव्यवस्था भी रफ्तार पकड़ सकेगी।

error: Content is protected !!