
बोराज चौराहे पर ग्रामीणों ने किया स्वागत
देवनानी ने बताया कि बोराज चौराहा पर पंचायत समिति के पूर्व सदस्य महेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने यादव का मालाएं व साफे पहना कर स्वागत किया गया। इनमें दिलीप सिंह, शंभू सिंह, हितेश आहुजा, सोनू, देवेन्द्र सिंह, विनीत सिंह, मोहन पेंटर, अनिल, मनीष, मांगीलाल टांक आदि शामिल रहे।
कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
संत कंवर राम कॉलोनी पर वार्ड संख्या 05 के पार्षद अजय वर्मा के नेतृत्व में वार्ड के कार्यकर्ताओं ने स्टेज बनाकर यादव का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर दाहरसेन मंडल महामंत्री सुरेश नवाल, बूथ अध्यक्ष योगेश व्यास, सुरेन्द्र शर्मा, गोविन्द सोनी, सुल्तान सिंह आदि भी शामिल रहे।
देवनानी के निवास पर कार्यकर्ताओं से मिले
इसके बाद यादव विधायक वासुदेव देवनानी के निवास पर पहुंचे, जहां देवनानी और पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बातचीत की। अजमेर उत्तर के सभी भाजपा पार्षद, समस्त मंडल पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं ने यादव का मालाएं एवं शॉल ओढ़ा और बुके भेंट कर स्वागत किया। यादव ने सभी लोगों से व्यक्तिगत बात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने सभी से शहर के विकास के लिए बातचीत की। साथ ही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए समीक्षा की। स्वागत करने वालों में सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक अनिता भदेल, मेयर ब्रजलता हाड़ा, शहर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. प्रियशील हाड़ा, पार्षद रमेश सोनी, दीपेंद्र लालवानी, हेमलता बंसल, प्रतिभा पाराशर, नीलिनी शर्मा, रूबी जैन, वीरेंद्र वालिया, ज्ञान सारस्वत, पूर्व शहर अध्यक्ष अरविंद यादव, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बंसल, महेंद्र जादम, सीताराम शर्मा, भारती श्रीवास्वत, नीरज जैन, सतीश बंसल, अरविंद पाराशर, सत्येंद्रकुमार शर्मा, अनीश मोयल, रचित कच्छावा, विक्रमसिंह राठौड़, सुलोचना शुक्ला आदि शामिल रहे।
जन आशीर्वाद यात्रा का सलेमाबाद में हुआ समापन
उल्लेखनीय है कि यादव की दो दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा का समापन शनिवार को सलेमाबाद में हुआ। वहां सैकड़ों लोगों ने यादव का अभूतपूर्व स्वागत किया। उन्होंने निम्बार्कपीठ के निम्बार्काचार्य जगद्गुरू श्री श्रीजी महाराज का आशीर्वाद लिया। उनके साथ सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक वासुदेव देवनानी, सुरेश रावत, अनिता भदेल आदि भी थे।