गो पूजन एवं स्नेह मिलन का आयोजन

अजमेर! श्री नृसिंह गोपाल गौशाला अरड़का में जवाहर फाउंडेशन द्वारा महंत शिवरतन शरण के सानिध्य में गो पूजन एवं गो स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महंत शिवरतन शरण ने बताया कि हिंदू संस्कृति के अनुसार गाय में 64 करोड़ देवी देवताओं का निवास होता है और जहां गाय खड़ी रहती है वहां वास्तु दोष ठीक हो जाता है तथा सकारात्मक उर्जा का संचार होता है एवं सुख समृद्धि आती है ! आज की व्यस्त एवं भागदौड़ भरे जीवन में कॉउ कडलिंग जीवन में नई ऊर्जा का संचार करती है। काऊ कडलिंग पर किये शोथ से विदेशों में पश्चिमी देशों एवं यूरोपियन देशों में काऊ कडलिंग करने का प्रचलन बढ़ा है ! काउं कडलिंग अथार्त गो स्नेह मिलन करने से मनुष्य में आक्सीटोसिन को बढ़ाकर तनाव कम होता है।
उन्होंने बताया कि बीबीसी की एक रिपोर्ट के आधार पर गाय के साथ कडलिंग करने से सुख समृद्धि एवं शांति आती है ! श्री नृसिंह गोपाल गौशाला अरडका के स्वस्थ एवं शांत प्राकृतिक वातावरण में गौ सानिध्य का लाभ लिया जा सकता है और गो भक्त कभी भी आकर अपना समय व्यतीत कर सकते है।
श्री नृसिंह गोपाल गौशाला के संचालक एवं महंत शिवरतन शरण ने बताया कि विदेशों में 1 घंटे की कॉउ कडलिंग के लिए सैकड़ों डॉलर चार्ज की जाते हैं जबकि हिंदुस्तान की गौशाला में यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध है।

जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी राजेंद्र गोयल ने बताया कि इस अवसर पर. नल मनोनीत पार्षद सुनीता चौहान का दुपट्टा पहनाकर गौशाला परिवार की और से अभिनंदन किया गया !

इस अवसर पर जवाहर फाउंडेशन की ओर से गो पूजन कर गो माताओं को 1 टन हरी सब्जी लौकी तुरई टिंडे ककड़ी बैंगन एवं भिंडी अर्पित की गई।

इस अवसर पर जवाहर फाउंडेशन अजमेर के प्रभारी शिव कुमार बंसल डॉ संजय पुरोहित महेश चौहान मामराज सेन पार्षद नरेंद्र कुमार तुनवाल समाजसेवी महेश सिंघल नरवीर सिंह यादव राव तुषार सिंह यादव रोहित चौहान समाजसेवी मधु सिंघल कनिष्क बंसल प्रशांत बंसल आदि में सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए कॉउ कडलिंग की!

error: Content is protected !!