महाराजा दाहरसेन की 1352वां जयंती पर श्रृद्धासुमन अर्पित कर लिया राष्ट्र रक्षा का संकल्प
अजमेर 25 अगस्त। सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन विकास एवं समारोह समिति द्वारा राष्ट्र रक्षा में बलिदान हुये सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन की 1352वीं जयंती के अवसर पर को हिंगलाज माता पूजन,महाराजा दाहरसेन मूर्ति पर श्रृद्धासुमन अर्पित करने साथ सिन्ध के मानचित्र पर राष्ट्र रक्षा सूत्र बांधते हुये पूर्व सांसद ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि स्मारक के रजत जयंती वर्ष में 12 महीने निरंतर देशभक्ति के साथ संास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। आजादी के आंदोलन में सिन्ध के साथ पूरे देश में शहीद हुये महापुरूषों सहित स्मारक पर महापुरूषों की मूर्तियां पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। राज्य स्तरीय देश भक्ति गायन प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ स्मारक का रखरखाव व हरियाली की सुंदरता के साथ स्वच्छता बनाने के साथ वार्षिक कलण्डर तैयार किया जायेगा।
नगर निगम के उप-महापौर नीरज जैन ने कहा कि महाराजा दाहरसेन ने विदेश आक्रमाकारिणें से संघर्ष करते हुये बलिदान हुये एवं युवा पीढी को देश व धर्म की प्रेरणा के लिए यह स्मारक है। एडवोकेट शशि प्रकाश इंदोरिया ने कहा कि महान शूरवीर योद्धा के जयंतीपर हम यहां एकत्रित हुये हैं और हम संकल्प लें कि राष्ट्र रक्षा सूत्र बांधकर अखण्ड भारत बनायेगें। भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहा कि महाराजा दाहरसेन स्मारक के साथ देश भर में युवा ईकाई द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। कार्यक्रमों में प्रभातफेरी, संगोष्ठियां, महाराजा दाहरसेन के चित्र पर रंगभरे गये हैं। समारोह समिति के कवंल प्रकाश किशनानी ने कहा कि सात दिवसीय ऑनलाइन आयोजन में महाराजा दाहरसेन के जीवन की गौरव गाथा व प्रेरणादायी प्रसंगों को युवा पीढी तक पहुचाना समिति का मुख्य ध्यये है। देश दुनिया के साथ सिन्ध में भी अब महाराजा दाहरसेन के पराक्रम को याद किया जा रहा है।
हिंगलाज माता का पूजन ताराचन्द राजपुरोहित ने करवाया। समन्वयक मोहन तुलस्यिाणी ने प्रकट किया। कार्यक्रम में पूर्व उप-महापौर सम्पत सांखला, तुलसी सोनी, मुकेश आहूजा, दीपक सिंह राठौड, विनीत लोहिया, रणधीर ंिसह कच्छावा, मोहन कोटवाणी, पुरूषोतम जगवाणी, भैरू गुर्जर, रोहित यादव, प्रदीप हीरानंदाणी, प्रकाश हिंगोराणी, महेश मूलचंदाणी सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन विकास एवं समारोह समिति के साथ अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम अजमेर,म.द.स.विश्वविद्यालय सिन्धुशोध पीठ, पर्यटन विभाग और भारतीय सिन्धु सभा के सहयोग से सभी कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।
समन्वयक
9413135031