आज दिनांक 25 अगस्त 2021 को अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद् अजमेर इकाई द्वारा चाणक्य स्मारक पंचशील अ ब्लाक में सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन जी की जन्मजयंती मनाई गयी.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ अरविन्द गिरधर शर्मा जी ने महाराजा दाहरसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया. कार्यक्रम में पूर्व पार्षद नगर निगम दिलीप चौहान जी भी उपस्थित रहे. इसके बाद अरविन्द जी का माला पहना कर स्वागत किया गया. इसके बाद डॉ अरविन्द गिरधर शर्मा जी ने युवा टीम को अपने अनुभव एवं संघठन को आगे बढ़ने हेतु मार्गदर्शित किया.. डॉ अरविन्द ने कहा कि आज के समय में समाज में एकता बनाये रखने की विशेष आवश्यकता है तथा युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ समाज को आगे बढ़ाना होगा.. उन्होंने महाराज दाहरसेन के जीवन पर तथा उनके द्वारा किये गए संघर्षों पर प्रकाश डाला..
अरविन्द जी के सकारत्मक प्रयासों के कारण ही चाणक्य स्मारक का विकास कार्य हो सका है, तथा आगे भी उन्होंने इसको सतत रखने के लिए समाज के सभी घटकों से आग्रह किया है की वे भी चाणक्य स्मारक को महत्व देते हुए अपने कार्यक्रम यहाँ करने के प्रयास करे
कार्यक्रम में त्रिवेन्द्र पाठक (राष्ट्रीय महासचिव युवा) अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद्, सौरभ गौड़, हेमंत पाठक, भुवन शर्मा, राज शर्मा, जयंत शर्मा, रोहन मिश्रा, लक्ष्य शर्मा, जतिन शर्मा आदि उपस्थित रहे..
हेमन्त पाठक
जिला अध्यक्ष युवा
अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद्