ब्यावर,(हेमन्त साहू)। श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. आर. सी. लोढ़ा के निर्देषन में छात्राओं के लिए वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम के तहत् एक वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता सी. एस. मुकेष बंसल ने छात्राओं को बचत, निवेष, षेयर बाजार और बैंकिग प्रणाली से सबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। छात्राओं को अपनी आय का कितना प्रतिषत भाग बचत,खर्च और निवेष करना चाहिए व भविष्य हेतु वित्त का प्रबन्धन कुषलता पूर्वक करने हेतु जानकारी दी। निवेष में सेबी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस तरह से सेबी निवेषकों को सुरक्षा प्रदान करता हैं। कार्यक्रम में छात्राओं ने कर भाग लिया। ऑन लाईन वेबीनार का संचालन श्रीमती नीलम पमनानी व्याख्याता व्यावसायिक प्रबन्ध ने किया।