ब्यावर,(हेमन्त साहू)। आलइंडिया धम्मिका- काई शितो रियु कराटे फैडरेशन की ओर से आयोजित बारहवी नोर्थ-जोन प्रतियोगिता का आयोजन बहादुरगढ़, हरियाणा में 28 व 29 अगस्त को किया गया। अजमेर जिला के महासचिव एवं राजस्थान ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अतुल भाटी ने बताया की इस प्रतियोगिया में विभिन्न राज्यों के लगभग 300 खिलाडियों ने भाग लिया। अतुल भाटी के नेतृत्व में ब्लैक बेल्ट अकादमी, ब्यावर के आठ प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसमे 3 स्वर्ण, 3 रजत, 8 कास्य पदक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया। स्वर्ण पदक विजेता में अन्नपूर्णा शर्मा ,रोचिका सिंह, नंदिनी परिहार व रजत पदक विजेता में हर्ष शर्मा, हर्ष राजवानी, रोचिका सिंह, कांस्य पदक विजेता में दीपा टिलवानी, मोनुदीप साहू, हर्षवर्धन सिंह भाटी रहे। अतुल भाटी ने उक्त प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई। इससे पूर्व पिछले हफ्ते हुई ई-काता प्रतियोगिता में रोचिका सिंह ने राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल कर शहर तथा राज्य का नाम रोशन किया।