अजमेर 02 सितम्बर। राष्ट्रीय कवि संगम अजमेर जिला स्तर की श्रीराम काव्यपाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भगवान श्रीराम की महिमा, उदारता, शक्ति और शील सौदर्य का वर्णन करते हुए प्रतिभागियों ने अन्य रचनाकारों द्वारा लिखी गई कविताओं का 325 प्रतिभागियों ने वाचन किया था। प्रतियोगिता का परिणाम 12 निर्णायक मंडल द्वारा 34 विजेता घोषित किए गए। जिनका सेमीफाइनल व फाईनल राउंड गुरुवार 9 सितम्बर को सायं 4 बजे से रसोई बेनकॉट हॉल स्वामी काम्पलेक्स पर आयोजित किया जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष ललित कुमार शर्मा ने बताया कि हिमामुद्दीन खान, दीक्षा शर्मा, प्राजक्ता वैद्य, प्रियांसु राज भोगावत, छवि अग्रवाल, प्रसुन गुप्ता, लोकेन्द्र दत्त मिश्र, पूजा सांखला, अदम्य शर्मा, प्रांजल हाडा, अंशिता शर्मा, मुकेश कुमार आर्य, नीलम मिश्रा, प्रिया सांगवा, दीपशिखा क्षेत्रपाल, आयशा विजय, राजीव सक्सेना, मोहित कुमार, अक्षत जैमन, प्रेरणा माहेश्वरी, विवेक कुमार पारीक, शतविभा पाराशर, आदित्य पांडे, तृप्त शर्मा, श्री रविन्द्र कुमार जैन, सुरेशचंद गोडेश्वर, दीक्षा मंगलानी, उषा गुप्ता, भगवान प्रसाद शर्मा, कैलाशचन्द्र शर्मा, प्रीति पाठक, श्वेता गर्ग, डॉ. निलिमा तिग्गा, मदुरा वैद्य का चयन वरियता सूची के आधार प्रतियोगिता निर्णायको ने सेफीफाइनल के लिए चयनित किया गया। श्री शर्मा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि अजमेर ज़िला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों का सभी ऑनलाईन प्रतिभागियों को संस्था द्वारा वाट्सअप पर प्रशस्ति पत्र भेजे जाएंगे
उपाध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि चयनित विजेताओें को 9 सितम्बर को होने वाले कार्यक्रम में ही सम्मानित किया जाएगा। फाइनल विजेताओें में प्रथम पुरस्कार 3100 रु., द्वितीय पुरस्कार 2100 रु, तृतीय पुरस्कार 1100 रु व 5 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इन तीनों विजेताओं को प्रांत स्तर पर काव्य पाठ करने का अवसर मिलेगा और विजेता होने पर प्रांत स्तर पर नगद पुरस्कार प्रदान किए जाऐगें।
संस्था के महामंत्री नरेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम में उमेश कुमार चौरसिया, संयोजक लक्ष्मी नारायण सोनगरा, डॉ. रजनीश चारन, लव गोयल, हिम्मत सिंह चौहान व निर्णायकगण डॉ. पूनम पांडे, डॉ. विनिता अंशित जैन, विनिता बाडमेरा, गोविन्द भारद्वाज, डॉ के.के.शर्मा, गंगाधर शर्मा डॉ. बृजेश माथुर, डॉ दीपिका शर्मा, गोपाल गर्ग, प्रदीप गुप्ता, राजेश कुमार भटनागर व रामावतार यादव का विशेष सहयोग रहा।
कंवल प्रकाश किशनानी
मो. 9829070059