निर्माणाधीन श्री रामलला मंदिर के लिए दी शुभकामनाएं

सांसद दीयाकुमारी ने युपी सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। सांसद दीयाकुमारी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान श्री राम मंदिर निर्माण से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि उत्तरप्रदेश में जिस तरह से अपराध और अपराधियों पर लगाम लगी है उसके पीछे योगी सरकार की बेहतर शासन व्यवस्था का कमाल है, काश राजस्थान में भी कानून का शासन स्थापित हो पाता तो अपराधियों के मन में कानून के प्रति खोफ पैदा होता और हमारी बहन बेटियां सुरक्षित रह पाती। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से आशीष प्राप्त करते हुए अयोध्या में निर्माणाधीन रामलला मंदिर के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर सीएम योगी ने सांसद दीयाकुमारी को गुरु गोरखनाथ का छवि चित्र भेंट किया।

error: Content is protected !!