ब्यावर,(हेमन्त साहू)। समीप ग्राम पंचायत लसाडिया के राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान विद्यालय के पूरे परिसर में पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस सचिव पारसमल पंच जैन, पप्पू काठात सरपंच लसाडिया, इस्माईल नेताजी, हुसैन काठात सरपंच पाखरियवास, उपसरपंच शमसुद्दीन काठात, वार्ड पंच चांद मोहम्मद, विद्यालय संस्था प्रधान श्री भोला काठात, गिरदावर श्री पांचू सिंह पटवारी, श्री लोकेश मीणा ग्राम सेवक दिलीप, कमरुद्दीन, किशोर कुमार पंचायत सहायक आदि उपस्थित थे।