केकड़ी 4 सेप्टेंबर (पवन राठी)बार एसोसिएशन केकड़ी ने अधिवक्ता अनुराग पांडे
का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।वरिष्ठ अधिवक्ता नकवी ने दिया आशीर्वाद ।
अजमेर जिले के केकड़ी उपखंड में बार एसोसिएशन के सदस्यों का आपस में पारिवारिक माहौल का एक अनोखा रिश्ता देखने को मिलता है। इस बार में लगभग 170 अधिवक्ता तथा 50 मुंशी कार्य करते हैं।जिनका आपस में एक परिवार के सदस्य के रूप में सौहार्दपूर्ण रिश्ता देखने को मिलता है।इस बार एसोसिएशन के द्वारा प्रत्येक सदस्य अधिवक्ता का जन्मदिन बार के कार्यालय में सभी अधिवक्ताओं की उपस्थिति में मनाया जाता है।सुख और दुख में एक दूसरे के साथ रहकर सहयोग करना तथा सामंजस्य के साथ कार्य करने की अनूठी परंपरा का निर्वहन करना यहां पर देखने को मिलता है।आज के दिन इस संगठन द्वारा एक नई और अनूठी पहल प्रारंभ की गई है।जो कि हिंदुस्तान के इतिहास में अपने आप में एक उदाहरण है।बार के वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद सईद नकवी तथा पूर्व अध्यक्ष हेमंत जैन के नेतृत्व में आज इस संगठन द्वारा इस बार के अधिवक्ता अनुराग शर्मा का 40 वां जन्मदिन अधिवक्ता गण तथा मुंशी संघ के सहयोग से धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।बार के सदस्य अधिवक्ता भेरू सिंह ने बताया कि हरवर्ष की भांति इस वर्ष भी हरदिल अजीज पांडे का जन्मदिन आज सभी अधिवक्ता साथियों तथा मुंशीगण ने वरिष्ठ अधिवक्ता एमएस नकवी तथा हेमन्त जैन के नेतृत्व में मनाया गया।वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद सईद नकवी ने कहा कि हमारी बार की इस परिपाटी से ना केवल आपसी रिश्तो में प्रगाढ़ता उत्पन्न होती है बल्कि एक सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ जिस प्रकार से काम किया जाता है।उसका परिणाम भी सार्थक रूप से देखने को मिलता है। अधिवक्ता अनुराग पांडेय बार के सहज,सरल व आदर भाव रखने वाले अधिवक्ता हैं जिन्हें केकड़ी न्यायालय में कार्य करते हुए लगभग 16 वर्ष हो चुके हैं।इन्होंने अपने व्यवहार व मधुर वाणी से सब के दिलों में जगह बना रखी है।सबका सहयोग करना तथा अच्छी सलाह देना इनके व्यक्तित्व की निशानी है।ऐसे व्यक्ति का जन्मदिन मना कर केकड़ी बार के सभी अधिवक्ता साथियों के मन में खुशी है।समारोह में अनुराग पांडेय का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया तथा केक काटकर बधाई व शुभकामनाएं दी गई।इस अवसर पर पांडे ने सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।जन्मदिन समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद सईद नकवी,अधिवक्ता हेमन्त जैन,एडवोकेट डॉ.मनोज आहूजा,रामअवतार मीणा पांडेय, महावीर गुजर भारती पोपटानी,कमलेश कांसोटिया ,सानिया सेन, पवन कुमार राठी,रवि कुमार शर्मा, गजेंद्र पाराशर,राधेश्याम मुंशी,विनोद मुंशी हरिशंकर मुंशी,कमल शर्मा भावेश जैन सहित कई अधिवक्ता व मुंशी मौजूद रहे।