ब्यावर,(हेमन्त साहू)। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा ब्यावर की ओर से रविवार 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन मुख्य अतिथि राम प्रकाश उपखंड अधिकारी ब्यावर के आतिथ्य में प्रात: साढे 10 बजे राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्यावर में रखा गया है। समारोह में उपस्थित सभी शिक्षकों का सम्मान माल्यार्पण ,स्वर्ण मेडल व श्रीफल प्रदान कर किया जावेगा। जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रजापति विभाग संगठन मंत्री गुरुशरण गोयल, जिला सभा अध्यक्ष धन्ना सिंह रावत, जिला मंत्री रघुवीर सिंह चौहान, जिला संगठन मंत्री लक्ष्मण सिंह पायलेट, सभी ने उपशाखा बड़ा खेड़ा, जवाजा, ब्यावर, मसूदा, विजयनगर के सभी शिक्षक बंधुओं को समारोह में पधारने का आह्वान किया।