जनप्रतिनिधियों ने एकेएच पीएमओ से की सुधार की मांग
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में आए दिन विवाद एवं इलाज में लापरवाही की घटनाओं के विरोध में नगर के कुछ जनप्रतिनिधियों ने चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. आलोक श्रीवास्तव से मिलकर गहरा रोष जताया। उन्होंने कहा कि आए दिन समाचार पत्रों में यह चिकित्सालय कलंकित होता रहता है, उन्होंने हॉस्पिटल की विभिन्न समस्या हेतु अवगत कराया और उन व्यवस्थाओं को सुधारने हेतु निवेदन किया, जनप्रतिनिधियों में पार्षद मुन्नी देवी रामेश्वर गहलोत, सुनीता भाटी, हरीश सांखला, मनोज राज तंवर, माली सेना से दिनेश भाटी, भाजपा से राकेश नरूका आदि ने पीएमओ से अमृतकौर चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं को सुधारने हेतु ज्ञापन दिया।