शिक्षक दिवस पर कांग्रेस सेवादल द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

आज दिनांक 05 सितम्बर 2021 – पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का शिक्षक दिवस पर कांग्रेस सेवादल द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल महिला विंग की महासचिव पार्षद द्रौपदी कोली ने द्वारा अशोक नगर भट्टे पर आयुर्वेदिक चिकित्सालय के सामने कांग्रेस सेवादल का झंडारोहण किया गया तत्पश्चात वंदे मातरम गीत गाकर ध्वज गीत गाया गया। इसके पश्चात समारोह में पधारे सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इंकानेता रामबाबू शुभम ने कहा कि शिक्षक हमारे समाज की शिल्पकार है हमारे बच्चों को शिक्षा के अनुसार गढ़ते हैं और उन्हें देश एवं समाज के प्रति समर्पित शिक्षा प्रदान कर सभी क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाने में प्रेरित करते हैं।
द्रौपदी कोली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा शिक्षक हमारे समाज की रीढ़ है। शिक्षक के बिना आज समाज एवं देश का विकास संभव नहीं है सेवादल अध्यक्ष देशराज मेहरा वह पार्षद सुनील धानका, ईश्वर राजोरिया ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर सेवादल महिला कार्यकर्ताओं द्वारा 36 महिला व पुरुष शिक्षकों का को सम्मानित किया गया जिनमें सोफिया स्कूल हिंदी मीडियम सिस्टर एंथोनियाएमएसए, संत टेरेसा स्कूल की सिस्टर कविता, डॉ राकेश कटारा प्रधानाचार्य, डॉक्टर अशोक शिवानी, सहायक आचार्य विष्णु कुमार, सहायक आचार्य ताराचंद गडौरिया, अनीता ज्योतियाना, श्रीमती मधु शुभम, महेंद्र बुंदेल, महेंद्र सहवाल, महारानी जिरोता, मंजू सिनसिनवार, डॉ धीरज उपाध्याय, उर्मिला तोषनीवाल इत्यादि शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यकर्ताओं में पुष्पा टेलर, श्रीमती कांता, जयश्री, सरोज गहलोत, श्रीमती ममता गायत्री, दीपमाला, श्रीमती उमा, श्रीमती उषा, श्रीमती सुशीला, निर्मला, हरिप्रसाद जाटव, मुकेश टेलर, दिनेश, ज्योताआना, रमेश सोलंकी, हरीश सिंह, राजेंद्र सिंह, ललित, राकेश मिश्रा, सुनील कुमार, अजय यादव, राहुल, मोक्ष नोनिया आदि मौजूद रहे। अंत में लाजवंतीलता डाबरा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

(द्रोपदी कोली)
मो. 9351329069

error: Content is protected !!