शिक्षक दिवस पर गजेन्द्र पंचोली को “मिस्टर डिसिप्लिन्ड” के खिताब से नवाजा

अजमेर। शिक्षक दिवस के अवसर पर भगवंत विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गजेन्द्र पंचोली को उनके अनुशासन एवं व्यक्तित्व के लिए “मिस्टर डिसिप्लिन्ड” के खिताब से नवाजा गया।
महावीर इंटरनेशनल रीजन-3 के उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल ने कहा कि यह महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू केंद्र के लिए गर्व की बात है कि केंद्र के चेयरमैन गजेन्द्र पंचोली को यह सम्मान प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि पंचोली अपने अनुशासित कार्यशैली एवं व्यक्तित्व के लिए विशेष पहचान रखते हैं।
अजयमेरू केंद्र के सचिव लोकेश जैन सोजतिया ने कहा कि गजेन्द्र पंचोली वास्तव में अत्यंत अनुशासित व्यक्तित्व के धनी हैं और उनके व्यक्तित्व के अनुरूप ही उन्हें “मिस्टर डिसिप्लिन्ड” का खिताब दिया गया है। उन्होंने इसे पूरे महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू परिवार के लिए गर्व का विषय बताया।
महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू केंद्र के सभी सदस्यों ने गजेन्द्र पंचोली को “मिस्टर डिसिप्लिन्ड” के खिताब से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!