10 को राजियावास व 17 को जवाजा में जनसुनवाई

उपखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। उपखंड अधिकारी श्री राम प्रकाश ने बताया कि उपखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन 10 सितंबर, शुक्रवार सायं 4 बजे भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र राजियावास में किया जाएगा। इसमें ग्राम पंचायत किशनपुरा , राजियावास , सरवीना , कोटड़ा , काबरा, नाईकला, शाहपुरा ,लसाडिया एवं ठिकाराना मेन्द्रातान को शामिल किया गया है। इस कार्यक्रम के लिए जन सुनवाई अधिकारी के रूप में उपखंड अधिकारी ब्यावर एवं तहसीलदार ब्यावर को नियुक्त किया गया हैं। इसी प्रकार 17 सितंबर, शुक्रवार सायं 4:00 बजे भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र जवाजा में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत देवाता, सुरडिया, बड़कोचरा, जवाजा , सूरजपुरा ,लोटियाना, तारागढ़ ,रावतमाल एवं बाडिया भाउ को शामिल किया गया है।

error: Content is protected !!