यादव समाज द्वारा कोरोना भगाने की प्रेरणादायी पहल

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। कोरोना को भगाने के हर सम्भव प्रयास करने में सामाजिक संगठनो के अलावा आम आदमी भी अपना सहयोग देने लगे है। वेक्सिनेसन शिविर के दौरान सीनियर सिटीजन व दिव्यांग व्यक्तियों के घरों में जाकर टीकाकरण करवाते हुए यादव समाज की मुहीम को सराहनीय और प्रेरणास्पद माना जा रहा है। इस मुहीम में एक 103 वर्ष की बुजूर्ग महिला के भी वेक्सिनेसन किया गया। देलवाडा रोड स्थित यादव पंचायत भवन में आयोजित शिविर में लगभग 300+ महिला पुरुषों को टीकाकरण करवाया गया। इस अवसर समाज अध्यक्ष राव वीरेंद्र सिंह यादव, नवयुवक मंडल अध्यक्ष राम यादव, जगन्नाथ यादव, पप्पू यादव, हंसराज यादव, महेश यादव, वीरेंद्र वीरू यादव, शंकर यादव, सत्येन्द्र यादव, देवराज यादव, उमराव यादव, बाबु यादव, राजीव यादव, सुभाष यादव, जयदेव यादव, विकास यादव, मोहित यादव, मुकुल यादव, दिनेश यादव, राहुल यादव, नितिन यादव, नीरज यादव, गोपाल यादव, सत्तू यादव, हितेश यादव, मनीष यादव आदि ने अपनी सेवाए दी। टीकाकरण टीम में अमित गुरनानी, रेखा चौहान, डॉ चेतन सेन, कन्हैया लाल बागड़ी, घनश्याम, रीना, जितेन्द्र आदि थे।

error: Content is protected !!