25 वर्षों से पार्टी में हैं सक्रिय
ब्यावर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में उपाध्यक्ष पद पर साधना सारस्वत को नियुक्त किया गया है। वे बीते 25 वर्षों से भी अधिक समय से भाजपा में सक्रियता के साथ कार्य कर रही हैं। सारस्वत की नियुक्ति पर माला व साफा पहनाकर उनका स्वागत किया गया। गुरुवार को मंडल अध्यक्ष तारा सोनी ने कार्यकारिणी गठन कर यह घोषणा की है। देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के निर्देशानुसार गठित मंडल कार्यकारिणी में अन्य कार्यकर्ताओं को भी दायित्व सौंपे गए हैं। इनमें उपाध्यक्ष साधना सारस्वत, मुन्नी गहलोत, महामंत्री मंजू गहलोत, ललिता जालान, मंत्री कलावती माली, गायत्री साहू, संगीता द्विवेदी, सुनीता भाटी, कोषाध्यक्ष शिखा गुप्ता व आईटी सेल संयोजक सपना शर्मा को नियुक्त किया गया है। दिव्या गौड़, आनंदी सोनी, अनुराधा यादव, जयश्री दगदी, पायल पारीक, लता शर्मा, मुस्कान सांखला, किरण दगदी, श्रीमती लीला जांगिड़, किरण पांचाल, विजयलक्ष्मी शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया है।