अलवर जिला प्रशासन व एसओजी से जांच कराने का किया अनुरोध
अजमेर, 16 सितम्बर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने परीक्षा केंद्र व ओएमआर शीट की सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई फोटो पर संज्ञान लेते हुए अलवर जिला प्रशासन व एसओजी से जांच करने का अनुरोध किया है। आयोग सचिव श्रीमती शुभम चौधरी ने बताया कि पोस्ट की गई ओएमआर शीट की तस्वीर पर अंकित नाम के आधार पर आयोग द्वारा जांच करने पर प्रकरण अलवर के केंद्र का होना पाया गया है। आयोग द्वारा प्रकरण की जांच व वस्तुस्थिति की जानकारी के लिए संबंधित जिला प्रशासन तथा एसओजी से अनुरोध किया गया है। श्रीमती चौधरी ने बताया कि इस संबंध में जांच रिपोर्ट आने पर निष्कर्षानुसार ही आयोग द्वारा आगे की कार्यवाही की जाएगी। प्रकरण पेपर आउट होने से संबंधित प्रतीत नहीं हो रहा है।