वैशाली नगर स्थित दिगम्बर जैन मंदिर ऋषभायतन व पुरानी मंडी स्थित सीमंधर जिनालय मैं आज दसलक्षण पर्व के आंठवे दिवस पर उत्तम त्याग धर्म की पूजा आयोजित हुई। इस अवसर पर प्रात 6.30 बजे से जिनेंद्र अभिषेक नित्य नियम पूजन सिद्ध पूजा सोलह कारण ,रत्नत्रय पूजन समुच्चय पूजन उत्तम त्याग धर्म विधान् पूजन की गई। इस अवसर पर उपस्थित पूजार्थियो को उत्तम त्याग धर्म का महत्व बताते हुए पंडित सुनील धवल भोपाल ने कहा कि जग के सभी पदार्थ न कोई अच्छा है न कोई बुरा ऐसा जानकर उनसे मोह हटाना ममता नही करना ही उत्तम त्याग धर्म है। और ऐसी ममता टूटने पर न्याय नीति पूर्वक कमाए गए धन का धर्म की प्रभावना व साधर्मी के हित हेतु दान करना व्यवहार त्याग धर्म कहलाता है। इस अवसर पर ऋषभायतन महिला मंडल के तत्वावधान मैं अनिता कासलीवाल ने बताया कि 18 सितम्बर 2021 (शनिवार) को ऋषभयातन मंदिर, वैशाली नगर में दोपहर 2.30 से सायं 5 बजे तक भजनो का विशेष आयोजन किया गया है| भजनो के बीच में जैन धर्म, भक्तामर, बारह भावना, पूजा से सम्बंधित प्रश्न भी पूछे जाएंगे| प्रश्न का सही उत्तर देने वालो को व भगवान के समक्ष भक्तिनृत्य करने वालो को पारितोषिक डॉ. विकास -विनिशा जैन के द्वारा प्रदान किये जाएंगे| विनिशा जैन के निर्विघ्न तेला संपन्न होने की ख़ुशी में यह भजन कार्यक्रम आयोजित कगयी है| आप सब से अनुरोध है सभी पधार कर धर्मलाभ अवश्य लें समय*-2:30pm-5:00pm.
*स्थान*- ऋषभयातन मंदिर, वैशाली नगर अजमेर ।
विजय पांड्या
9783933641