स्कोडा ऑटो इंडिया ने कुशक की 10,000 यूनिट्स की बुकिंग का आंकड़ा पार किया

40,000 रुपये की अतिरिक्त कीमत पर 6 एयरबैग्स (1.0 लीटर और 1.5 लीटर) और टीपीएमएस के साथ ऑटोमैटिक स्टाइल वैरिएंट्स की पेशकश
मुंबई, सितंबर, 2021- स्कोडा ऑटो इंडिया ने मीडियम साइज एसयूवी कुशक की 10,000 यूनिट्स की बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है। मीडियम साइज एसयूवी ने स्कोडा ऑटो इंडिया के ग्रोथ को गति दी है। कुशक की भारी मांग को देखते हुए, स्कोडा ऑटो इंडिया लगभग 40,000 रुपये की अतिरिक्त कीमत पर ऑटोमैटिक स्टाइल वैरिएंट को 6 एयरबैग्स (1.0 लीटर और 1.5 लीटर दोनों) और एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) से लैस करेगा।
स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्ट मि. ज़ैक हॉलिस ने कहा, “कोरोना वायरस महामारी और सप्लाई की चुनौतियों की वजह से अभूतपूर्व दबावों के बावजूद, हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने स्कोडा कुशक की 10,000 बुकिंग के आंकड़े को पार कर लिया है। ग्राहकों के लिए जो बातें सबसे ज्यादा मायने रखती हैं, उनको ध्यान में रखते हुए कुशक को बनाया गया था, और ये हमारे लिए गर्व की बात है कि कार बहुत से भारतीय घरों में अपनी जगह बना रही है। 2021 हमारे लिए खास है क्योंकि हमने इस देश में ऑपरेशन के दो दशक पूरे किर लिए हैं। हम एक अनपैरलल्ड वैल्यू लक्जरी प्रोपोजिशन देने में सफल रहे हैं और कुशक की लॉन्चिंग ने वास्तव में भारत में स्कोडा ब्रांड की महत्वाकांक्षाओं को गति दी है। हमें भविष्य के कुछ रोमांचक पलों का इंतजार है, क्योंकि हमारा इस डायनामिक ऑटोमोटिव मार्केट में लगातार आगे बढ़ना जारी है।”

भारत में स्कोडा ऑटो के 20 साल
स्कोडा ऑटो इंडिया, एक्सीलेंस को ग्राहकों तक पहुंचाने के 20 साल पूरे होने को सेलीब्रेट कर रहा है। औरंगाबाद में पहली फैक्ट्री स्थापित होने और ऑक्टेविया को लॉन्च करने के साथ कंपनी की ग्रोथ स्टोरी शुरू हुई। ऑक्टेविया के साथ बहुत जल्द सफलता का स्वाद चखते हुए, कंपनी ने देश में अपने वैश्विक पोर्टफोलियो से सुपर्ब और लॉरा जैसे और प्रॉडक्ट पेश किए। इसके अलावा, कंपनी ने 2008 में पुणे प्रॉडक्शन फेसिलिटी का उद्घाटन किया, जहां फेबिया के रूप में एक और सफल प्रॉडक्ट सामने आया । इसके बाद के प्रॉडक्ट्स में 2010 और 2011 में क्रमशः येति और रैपिड शामिल रहे। 2017 में, स्कोडा ऑटो इंडिया ने कोडियाक को लॉन्च किया और विश्व स्तरीय प्रॉडक्ट्स के साथ ग्राहकों को आकर्षित करना जारी रखा। कंपनी ने सीमित संख्या में OCTAVIA vRS भी लॉन्च किया, लेकिन यह जल्दी ही सोल्ड आउट हो गया। 2020 में, स्कोडा ऑटो इंडिया ने करोक्यू को पेश किया और 2021 में, कंपनी ने इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट के तहत कुशक को पहली कार के रूप में लॉन्च किया।

error: Content is protected !!