अजमेर, 21 सितम्बर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक परीक्षा) एक चरण में ही आयोजित की जाएगी।
आयोग सचिव श्रीमती शुभम चौधरी ने बताया कि दिनांक 27.10.2021 को आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी कर दिया जाएगा। प्रारम्भिक परीक्षा का पाठ्यक्रम आयोग द्वारा पूर्व में ही आयोग की वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है।
सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी