परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु परीक्षा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

रेलवे द्वारा राजस्थान में आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा में परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु अनारक्षित परीक्षा स्पेशल बाडमेर-अजमेर-बाडमेर तथा भोपाल-अजमेर-भोपाल के मध्य किया जा रहा है।
⦁ बाडमेर-अजमेर-बाडमेर परीक्षा स्पेशल
गाडी संख्या 09675, बाडमेर-अजमेर परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.09.21 को बाडमेर से 22.30 बजे रवाना होकर दिनांक 26.09.21 को 07.00 बजे अजमेर पहुचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09676, अजमेर-बाडमेर परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.09.21 को अजमेर से 20.15 बजे रवाना होकर दिनांक 27.09.21 को 04.40 बजे बाडमेर पहुचेगी। इस रेलसेवा में 08 अनारक्षित द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड श्रेणी के डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे। यह गाड़ी मार्ग में बालोतरा, समदडी, पाली मारवाड, मारवाड जं., सोजत रोड तथा ब्यावर स्टेशनों पर ठहराव करेगी | समय-सारणी निम्नानुसार रहेगी:

⦁ भोपाल-अजमेर-भोपाल स्पेशल रेलसेवा का संचालन
गाडी संख्या 09824 भोपाल-अजमेर परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.09.21 को भोपाल से 12.30 बजे रवाना होकर दिनांक 27.09.21 को 03.15 बजे अजमेर पहुचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09823 अजमेर-भोपाल परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 27.09.21 को अजमेर से 05.55 बजे रवाना होकर 21.30 बजे भोपाल पहुचेगी। यह रेलसवा मार्ग में बीना, अशोक नगर, गुना, रूठियाई जं., छबड़ा गुगोर, अटरू, बारां, कोटा, बूंदी, मांडलगढ, चंदेरिया व भीलवाड़ा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 05 द्वितीय शयनयान, 15 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड श्रेणी के डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे | समय-सारणी निम्नानुसार रहेगी

परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु स्पेशल रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी
रेलवे द्वारा राजस्थान में आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा में परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु एवं यात्री यातायात को देखते हुए अजमेर मंडल से संबंधित 04 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
1. गाडी संख्या 02993/02994 दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोल्लिा स्पेशल में दिल्ली सराय रोहिल्ला से दिनांक 26.09.21 को एवं उदयपुर सिटी से दिनांक 27.09.21 को 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

2. गाडी संख्या 09666/09665 उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी स्पेशल में उदयपुर सिटी से दिनांक 27.09.21 को एवं खजुराहो से दिनांक 29.09.21 को 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
3. गाडी संख्या 09709/09710 उदयपुर सिटी-कामख्या-उदयपुर सिटी स्पेशल में उदयपुर सिटी से दिनांक 27.09.21 को एवं कामख्या से दिनांक 30.09.21 को 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
4. गाडी संख्या 02923/02324 अजमेर-आगराफोर्ट-अजमेर स्पेशल में दिनांक 24.09.21 से 30.09.21 तक 03 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

“स्वच्छ प्रसाधन दिवस” मनाया
16 सितंबर से 2 अक्टूबर 2021 तक मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आज दिनांक 23.09.2021 को अजमेर मंडल के सभी स्टेशनों पर “स्वच्छ प्रसाधन दिवस” मनाया गया जिसके अंतर्गत मंडल के स्टेशनों, कोचिंग डिपो व परिसरों में स्थित शौचालयों की सफाई की गई, साथ ही वृक्षारोपण भी किया गया। मंडल के प्रमुख स्टेशनों अजमेर, उदयपुर, आबू रोड, भीलवाड़ा, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, कोचिंग डिपो मदार व उदयपुर सहित विभिन्न स्थानों पर शौचालय व पेशाबघर तथा ट्रेनों में शौचालयों की सफाई हेतु सघन सफाई अभियान चलाया गया जिसमें रेल अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।

error: Content is protected !!