वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में आज फिलमची टीवी पर देखिये निरहुआ और आम्रपाली की फ़िल्म ‘जय वीरू’

फिलमची टीवी पर शनिवार 25 सितंबर 2021 को एक और बड़ी फिल्‍म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है, जिसका इंतजार फिलमची समेत भोजपुरी के तमाम दर्शकों से बेसब्री से है। क्‍योंकि इस बार भोजपुरी की मोस्‍ट प्रोमिसिंग जोड़ी जुबली स्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और यूट्यूब आम्रपाली दुबे की फिल्‍म ‘जय वीरू’ का टीवी प्रीमियर होने वाला है। इस फिल्‍म का प्रीमियर साढ़े 6 बजे से होगा। इसके लिए सारी तैयारियां भी पूरी हो चुकी है। यह फ़िल्म पर्दे पर धमाल मचा चुकी है, जहां दर्शकों ने फ़िल्म को खूब प्यार दिया था।

वहीं, फिलमची भोजपुरी के तरुण तलरेजा ने कहा कि फ़िल्म ‘जय वीरू’ सुपर सटरडे में दर्शकों के मनोरंजन को तैयार है। यह एक मसालेदार फ़िल्म है, जिसमें कहानी, एक्शन, इमोशन से लेकर संवाद – गाने तक दर्शकों को आकर्षित करती है। इस फिल्म में भोजपुरी स्टार निरहुआ जबरदस्त ऐक्शन सीन करते हुए नजर आये हैं। फिल्म में दर्शकों को निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री पसंद आएगी। इसके साथ ही फिल्म में हैदराबाद के सुपरस्‍टार मस्‍त अली और निशा सिंह की केमिस्ट्री भी कमाल की है। इस फिल्म को डायरेक्ट सुब्‍बा राव गोसांग ने किया है। फिल्‍म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, मस्‍त अली, निशा सिंह, प्रकाश जैश, आर के मामा, तबर, गोपाल राय, रागिनी, मंटो और नरेंद्र शर्मा मुख्य किरदार में हैं।

उन्‍होंने बताया कि फिलमची टीवी IN10 मीडिया नेटवर्क का प्रीमीयम भोजपुरी फिल्म, चैनल है, जिस पर दर्शक 24X7 भोजपुरी फिल्मन देख सकेंगे. यह चैनल DD फ्री डिश, टाटा स्काय, एयरटेल टीवी, डिश टीवी, जीटीपीएल, दर्श, सिटी मौर्या, सिटी केबल आदि पर उपलब्ध है।

error: Content is protected !!