केकड़ी 26 सितंबर(पवन राठी)भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष अनीता राठी ने भाजपा अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश कँवर राठौड़ के निर्देशानुसार केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी की सहमति से अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उषा जैन व पूजा व्यास को उपाध्यक्ष, सीमा जेतवाल व डिंपल बेनीवाल को महामंत्री,कोमल राठी,काली देवी माली,आशा मेवाड़ा व सीता देवी माली को मंत्री तथा प्रीति जैन को कोषाध्यक्ष बनाया, साथ ही आशा देवी माली, रामधनी देवी चौहान, शर्मिला शर्मा, पप्पू देवी शर्मा, मीनाक्षी जैन, नीता कटारिया, मंजू न्याति, राजकुमारी विजय,रक्षा विजय, सरिता विजय व संतोष खींची को कार्यकारिणी सदस्य बनाया।