केकड़ी अस्पताल में ब्रोन्को स्कोपी सुविधा हुई शुरू

केकड़ी 9 अक्टूबर(पवन राठी)राजकीय जिला अस्पताल केकड़ी में फेफड़ो की बीमारी की जांच के लिए स्थापित अत्याधुनिक मशीन से ब्रोन्को स्कोपी की आज विधिवत रूप से शुरुआत की गई।इससे फेफड़े संबंधी बीमारी के मरीजों को राहत मिलना शुरू हो गई है।
पी एम ओ डॉ दुर्गेश रॉय ने बताया कि यह सुविधा मेडिकल कॉलेजो के अलावा जिला स्तरीय अस्पतालों में केवल केकड़ी में ही शुरू की गई है।
डॉ रॉय ने बताया कि अस्पताल के रेस्पीरेटरी विभाग के प्रभारी डॉ लोकेश वर्मा एवम उनकी टीम के डॉक्टर देवेंद्र शर्मा व मुकेश कुमार के द्वारा शनिवार को ब्रोन्को स्कोपी से सफलता पूर्वक जांच की गई। इस अत्याधुनिक मशीन से फेफड़ो की बीमारी की आसानी से जांच की जा सकेगी।फेफड़ो संबंधी बीमारी के मरीजों को अब जयपुर व अजमेर नही
जाना पड़ेगा।इस मशीन द्वारा मरीजो की श्वास नली; फेफड़ो में सिकुड़न-रक्तस्राव को नियंत्रित किया जा सकेगा और उपचार के साथ साथ डाइग्नोस्टिक प्रक्रिया के लिए भी इस मशीन का उपयोग किया जा सकेगा।इससे फेफड़ो के कैंसर संबंधी टिश्यू की बायोप्सी ली जाकर लेबोरेटरी में उसकी जांच भी संभव हो सकेगी।
डॉ लोकेश वर्मा ने सफलता पूर्वक जांच संपादित करने के लिए अपनी टीम व नर्सिंग स्टाफ राजेन्द्र भार्गव-कृष्णवतार कुमावत -अशोक कुमार व रामराज को बधाई देते हुए उनका आभार भी व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!