शुक्र ग्रह का शुभ प्रभाव
===============
यदि किसी की कुंडली में शुक्र ग्रह लग्न भाव में होता है, तो जातक को सौंदर्य प्राप्त होता है और शुक्र का प्रभाव उसे आकर्षक बनाता है। शुक्र के शुभ प्रभाव से जातक में रचनात्मकता आती है और उसकी रूचि कलात्मक कार्यों में होती है। शुक्र के मजबूत स्थिति में होने से जातक के प्रेम वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है और इसी के साथ जातक की आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहती है व उसको भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती है।
शुक्र का अशुभ प्रभाव
==============
यदि किसी की कुंडली में शुक्र की कमजोर हो या शुक्र अशुभ स्थिति में हो तो जातक के प्रेमी जीवन व दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं साथ ही व्यक्ति को धन आर्थिक मोर्चे पर भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय-
======================
शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह का माना गया है। यदि आपके जीवन में शुक्र कमजोर है तो आपको इसे मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए। इसी के साथ प्रत्येक शुक्रवार को पूजा के समय श्री सूक्त का पाठ भी करना चाहिए। मान्यता के अनुसार इससे आपकी धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है।
शुक्र की मजबूती के लिए दान
ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक शुक्रवार को कुछ चीजों का दान करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए सफेद चीजें जैसे दूध, चावल, दही और सफेद वस्त्र आदि चीजों का दान करना चाहिए।
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।