28 अक्टूबर को हल्ला बोल प्रदर्शन उपखंड स्तर पर

अजमेर 26 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के अराई मण्डल की बैठक अलख जी महाराज काकलवाडा में सम्पन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष रामसिंह राठौड़ ने की। बैठक के मुख्य अतिथि मण्डल प्रभारी कंवल प्रकाश किशनानी व बोराड़ा मण्डल प्रभारी दीपक सिंह राठौड़ थे।
कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि सशक्त मंडल अभियान में मंडल शक्ति केन्द्र व बूथ अध्यक्ष की विधिवत् घोषण की जा चुकी है, अब प्रदेश नेत्त्व अनुसार बूथ संरचना 15 नवम्बर तक पूर्ण करने की योजना बनाई गई। मंडल के पदाधिकारियों, शक्ति केन्द्र प्रभारियों, संयोजकों को पर्यवेक्षक बनाकर प्रत्येक बूथ की रचना करनी है।
कंवल प्रकाश ने बताया कि राज्य सरकार की गलत नितियों, महिला अत्याचार, बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर, 28 अक्टूबर को प्रदेश नेतृत्व के अनुसार पर हल्ला बोल व धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
दीपक सिंह राठौड ने बताया कि बोराड़ा मंडल व अंराई मंडल द्वारा हल्ला बोल प्रर्दशन अंराई बस स्टैंड से प्रर्दशन शुरू होकर पावर हाउस चौराहे होता हुआं, उपखण्ड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
बैठक में निर्मल भण्डिया पुर्व मण्डल अध्यक्ष, शिवराज उदयं महामंत्री, छोटू लाल गुर्जर, मदन लाल चौधरी, मुकेश जाट, रामदेव जाट, बाबूलाल जांगिड़, रामेश्वर चांगल, राजेंद्र कुमार कालानी, कान सिंह राठौड़, लक्ष्मण सिंह राठौड़ ,नवल किशोर सैनी ,ओमप्रकाश कचोलिया, गोपी लाल मेवाड़ा, मदन लाल रेगर ,सांवरलाल जाट ,सत्यनारायण खंडेलवाल, नारायण लाल जांगिड़ ,कन्हैयालाल टेलर, दुलाराम देवाशी, भवरसिंह राठौड़, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। ़

कंवल प्रकाश किशनानी
अंराई मंडल प्रभारी
भाजपा

error: Content is protected !!