अजमेर, दिनांक 27.10.2021। श्रीमती सुषील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में पूर्व में जिला स्थापना समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। राजस्थान प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती 2016 (संषोधित) प्रतीक्षा सूची अन्तर्गत गैर अनुसूचित क्षेत्र लेवल द्वितीय में 7 अभ्यर्थियो के नियुक्ति/पदस्थापन हेतु जिला अजमेर आवंटित किया गया थे। 07 अभ्यर्थियों में से 5 अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन उपरान्त पात्र पाये गये। जिला स्थापना समिति की बैठक में पात्र अभ्यर्थियों को स्थान आवंटन करने हेतु प्रस्ताव का अनुमोदन कर लिया गया था। जिसके उपरान्त आवंटन आदेष प्रदान करने की कार्रवाही की जानी थी। जिसके संबंध में आज श्रीमती सुषील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर ने 5 अभ्यर्थियो को पंचायत समिति आवंटन आदेष प्रदान किये। 5 पात्र अभ्यर्थियों में से 3 अभ्यर्थियों को पंचायत समिति श्रीनगर, 1 अभ्यर्थी को पंचायत समिति जवाजा एवं 1 अभ्यर्थी को पंचायत समिति किषनगढ़ का आवंटन किया गया। आवंटन आदेष प्राप्त कर अभ्यर्थियों ने श्रीमती सुषील कंवर पलाडा जिला प्रमुख एवं भंवर सिंह पलाडा समाजसेवी का आभार व्यक्त किया साथ ही जिला प्रमुख द्वारा नियुक्ति की त्वरित कार्रवाही से प्रसन्नता जाहिर की। श्रीमती सुषील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर ने पात्र अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ ही ईमानदारी से कार्य करने हेतु वचनबद्ध किया।
श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा, जिला प्रमुख की अध्यक्षता में जनसुनवाई कर पहुंचाई गई आमजन को राहत
अजमेर, दिनांक 27.10.2021। श्रीमती सुषील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में दिवस बुधवार दिनांक 27.10.2021 को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में सदैव की भांति प्राप्त प्रकरणो की प्रकृति अनुसार कार्यवाही कर आमजन को तत्काल राहत पहुंचाने का कार्य किया गया। प्रार्थी श्री भंवरलाल सोनी, अजमेर जिला किसान सेना प्रमुख ने तबीजी गांव के खसरा नं. 2190, 2191, 2192 व 93 नं. की भूमि से अतिक्रमण हटवाने हेतु निवेदन किया है। श्री सोनी ने अवगत कराया कि तबीजी सरपंच, सचिव अतिक्रमियों से मिल कर इन्हे पट्टे देना चाहते है। जब कि इन सभी व्यक्तियो को पट्टा कमेटी में अपात्र घोषित किया गया हैं जिस प्रकरण में श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा, जिला प्रमुख अजमेर ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर को प्रकरण की जांच कर आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देष प्रदान किये। प्रार्थी श्री खेमचन्द निवासी ग्राम गनाहेड़ा, तह. पुष्कर ने ख.नं. 177 में घर व खेत का रोका गया ट्रेक्टर ट्राली रास्ता खुलवाने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा, जिला प्रमुख अजमेर ने जिला कलक्टर अजमेर को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु पत्र अग्रेषित किया। ग्राम पंचातय करकेडी के ग्रामवासीयांे ने अवगत कराया है कि करकेडी का काफी भाग वन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है जिससे विकास कार्यो के लिए वन विभाग से एनओसी लेनी पडती है जिससे कार्याे को करवाने में विलम्ब होता है व अधिकाषं कार्य लम्बित रह जाते इस हेतु जिला प्रमुख को एनओसी दिलवाने हेतु निवेदन किया है जिससे की ग्राम में विकास कार्य करवायें जा सके साथ ही ग्राम में रोजगार भी उपलब्ध हो सके इस हेतु जिला प्रमुख द्वारा मुख्य कार्यकारी अधिकारी को वन विभाग से एनओसी की कार्रवाही करने हेतु निर्देष दिये गये। जनसुनवाई में आबादी भूमि पटटे नहीं देने के प्रकरण भी प्राप्त हुऐ जिन पर जिला प्रमुख ने त्वरित कार्रवाही करते हुऐ मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर को प्रकरणो की जांच कर पटटा देने की कार्रवाही करने हेतु निर्देष प्रदान किये। उक्त के अतिरिक्त कई सार्वजनिक प्रकरण प्राप्त हुऐ जिनका तत्तकाल निस्तारण दूरभाष पर वार्ता कर किया गया ।
बैठक में श्री हगामी लाल, उप जिला प्रमुख, जिला परिषद, अजमेर, श्री दिलीप पचार, जिला परिषद, सदस्य, श्रीमती गीता देवी, जिला परिषद सदस्य, श्रीमती गौरा, जिला परिषद सदस्य, श्रीमती मीरा कवंर, जिला परिषद, सदस्य, श्री गौरव सैनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, श्री मुरारी लाल वर्मा, अति.मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, श्री प्रफुल्ल चौबीसा, अतिरिक्त निदेषक समाज कल्याण विभाग, श्री हंेमत स्वरूप माथुर, अति.निदेषक महिला एवं बाल विकास विभाग, श्री सचिन कायड़े, कृषि अनुसंधान अधिकारी (रसा.), कृषि विभाग, अजमेर, श्रीमती पुष्पा सिंह जिला आयोजना अधिकारी, श्री भगवती प्रसाद शर्मा, अतिरिक्त जिला षिक्षा अधिकारी, प्रारम्भिक षिक्षा, अजमेर, श्री अनिल अरोड़ा, सहायक अभियन्ता, डॉ. सम्पत सिंह जोधा अतिरिक्त चिकित्सा अधिकारी, श्री कबीर अख्तर, अधिषाषी अभियंता (नरेगा), श्री हरीष वरनजानी, अधिषाषी अभियंता (सी.डी.), जिला परिषद, अजमेर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
दीपक कादीया
7737597589