इंदिरा जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि

अजमेर ! शक्ति एवं स्वाभिमान की पर्याय भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज स्टेशन रोड स्थित इंदिरा स्मारक पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित महासचिव डॉ जी एस बुंदेला जिला अध्यक्ष डॉ मयंक सुभम अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल डॉ सतीश शर्मा डॉ सुरेश गर्ग डॉ मंसूर अली निखिल टंडन नरेश मुद्गल आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की ! इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के निवर्तमान उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित ने कहा कि इंदिरा जी ने दृढ़ इच्छाशक्ति दूरदर्शिता एवं कुशल नेतृत्व से भारत को एक सशक्त सुदृढ़ एवं उन्नत राष्ट्र बनाने में अहम योगदान दिया !

error: Content is protected !!