केकड़ी 2 नवंबर (पवन राठी)
स्थानीय बालाजी आयुर्वेद एजेंसी पर धन्वंतरी जयंती के पावन अवसर पर आयुर्वेद के जनक महर्षि धन्वंतरि जी का पूजन हर्षोल्लास से संपन्न हुआ इस मौके पर धन्वंतरि औषध भंडार के सुरेन्द्र जोशी, समाजसेवी अनिल राठी वैद्य भंवर सिंह राठौड़ मनमोहन आछेरा,रामनिवास वर्मा, डॉ त्रिलोक जांगिड़, विनोद विजय,दीपक सैनी रविंदर,खुशराज, सक्षम विजय, सुरेश सेन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभी आगंतुकों का बालाजी आयुर्वेद एजेंसीज के प्रोपराइटर अशोक विजय व विनोद विजय ने स्वागत अभिनंदन किया। इस मौके पर पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने पूर्ण विधि-विधान से महर्षि धन्वंतरि जी का पूजन कराया ।