पिंक सिटी में खुला आधुनिक बुटीक सैलून ‘जयपुरी बन्नो’

जयपुर, नवम्बर 2021: महिलाओं के पारंपरिक ब्रांडेड पोशाक और प्रीमियम सेवाओं की एक श्रृंखला की पेशकश करते हुए, अद्वितीय बुटीक सैलून ‘जयपुरी बन्नो’ को आज पिंक सिटी जयपुर में लॉन्च किया गया। शहर के बीचोबीच स्थित महिलाओं के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन पारंपरिक कपड़ों की श्रेणी और एक छत के नीचे खुद के उपर ध्यान देने का अवसर प्रदान करेगा।

ग्राहकों के बीच पहले से ही एक हिट ब्रांड देश भर में अपनी सफलता को दोहराने के लिए पूरी तरह तैयार है क्योंकि इसकी जल्द ही 10 शहरों तक पहुंचने की योजना है। राजस्थान की संस्कृति को दुनिया भर में ले जाते हुए, इसका लक्ष्य अगले 3 वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने स्टोर लॉन्च करना है।

उद्घाटन के अवसर पर मालिक सुश्री नीतू महाजन ने कहा, “ इस बुटीक सैलून का सपना लगभग 12 साल के समर्पण और प्रतिबद्धता के बाद साकार हुआ है। एक छोटे से कमरे से जो शुरू हुआ वह अब एक जाना माना ब्रांड बन गया है जो पहले ही महिलाओं और बच्चों के कपड़े और पुरुषों की शर्ट श्रेणी में पेशकश कर चुका है। अपने ग्राहकों की जरूरतों को समझते हुए, हम जल्द ही अपनी होम फर्निशिंग रेंज पेश करने जा रहे हैं।“

ब्रांड ने पहले ही खुद को एक प्रमुख नाम के रूप में स्थापित कर लिया है और जयपुरी ब्लॉक प्रिंट के उपयोग और इसे पारंपरिक विरासत के साथ मिलाकर अपने उत्पादों को अद्वितीय बना रहा है। वर्तमान में, राजस्थान के फैशन उद्योग में पर्याप्त महिला उद्यमी नहीं हैं और ब्रांड उन्हें एक मंच देकर और फैशन में राजस्थान की खूबसूरती को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ले जाकर दोहरे उद्देश्य की पूर्ति कर रहा है।

error: Content is protected !!