अजमेर, 6 नवम्बर, 2021
दीवावली के पावन पर्व पर ंसर्वोदय कॉलोनी स्थित श्री 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन जिनालय में कार्तिक कृष्णा अमावस्या, वार गुरूवार, 4 नवम्बर, 2021 को भगवान महावीर स्वामी का 2547वॉं निर्वाण महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जैन धर्मावलम्बियों ने नित्यनियम पूजा के साथ भगवान महावीर स्वामी की विशेष पूजा, निर्वाण कांड का पाठ आदि किया तथा कॉलोनिवासियों द्वारा सामुहिक रूप से निर्वाण मोदक चढ़ाया गया। मुख्य निर्वाण मोदक समर्पण छीतरमलजी, विनयकुमारजी, मनोजकुमारजी गदिया द्वारा चढ़ाया गया। इससे पूर्व श्री भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा के स्वर्णकलश से 108 बार अभिषेक किये तथा शांतिधारा की गई, जिसमें सुगनचंदजी अशोककुमारजी सुरलाया, छीतरमलजी गदिया परिवार, विरेन्द्रजी दीपकजी पाटनी, पदमकांतजी राजीवजी अमितजी गदिया, कमलजी स्नेहजी कासलीवाल ने भाग लिया। जिनालय समिति के अध्यक्ष विजयजी दनगसिया व सचिव विनयजी गदिया ने बताया कि पूर्व संध्या पर महिला मंडल द्वारा मांडणा प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें सुश्री आस्था बाकलीवाल, सुश्री अंशुल पहाड़िया, श्रीमती आकृति गंगवाल, श्रीमती अंतिमा गदिया आदि ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि कार्तिक कृष्णा अमावस्या के दिन भगवान महावीर स्वामी ने बिहार के नालंदा जिला स्थित पावापुरी से मोक्ष प्राप्त किया था। इसी दिन से वीर निर्वाण संवत का आरम्भ माना जाता है। उसी के उपलक्ष्य में जैन धर्मावलम्बियों द्वारा दीपोत्सव का त्यौहार मनाया जाता है, जिसके क्रम में घरों व प्रतिष्ठानों पर लाईटिंग व रंगोली आदि करके सजावट की जाती है।
(अनिल कुमार जैन)
सदस्य, श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन जिनालय समिति
सर्वोदय कॉलोनी, पुलिस लाइन, अजमेर
9829215242