*रोमांचक मुकाबले में चिश्ती मैट्रिक्स ने गाजी अटैकर्स को 7 विकेट से हराया*
अजमेर ! एपीजे अब्दुल कलाम आजाद प्रीमियर लीग क्रिकेट चैंपियनशिप टी 20 में आज चंद्रवरदाई क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में चिश्ती मैट्रिक्स ने गाज़ी अटैकरंस को 7 विकेट से हराकर चैंपियनशिप जीत ली।
प्रतियोगिता के संयोजक एडवोकेट फखरुद्दीन ने बताया कि 15 अक्टूबर से चंद्रवरदाई खेल स्टेडियम में एपीजे अब्दुल कलाम आजाद प्रीमियर लीग टी 20 जिला स्तरीय क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें अजमेर की 12 टीमों ने भाग लिया, चैंपियनशिप में बैरिस्टर क्लब ,चिश्तीमैट्रिक्स ,गाज़ी अटैकर्स, ब्लू स्टार, बादशाह अटैकर्स, गोल्डन लेबल एफ-एफ-जेड– 11, नवाबजादा-11,ओवैस अटैकर, डेंजर क्लब, सज्जाद अटेकर, रायल ओवैस क्लब ने भाग लिया और चैंपियनशिप में 20 मैच खेले गए।
चैंपियनशिप में विजेता टीम को 51 हजार एवं उपविजेता टीम को ₹25 हजार नगद देकर पुरस्कृत किया गया ! चैंपियनशिप में जवाहर फाउंडेशन की ओर से विजेता उपविजेता टीम एवं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट- कुणाल गौर, बेस्ट बैट्समैन- शेख फैजान, बेस्ट बॉलर- आलोक शर्मा, बेस्ट फील्डर- आयाज सिद्दीकी को स्मृति चिन्ह एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
चैंपियनशिप में जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी शिव कुमार बंसल की सदारत में अजमेर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष इलियास कुरेशी पार्षद अजहर खान हेमंत जोधा कपिल सारस्वत अमान खान,पत्रकार आशीष राजोरिया एडवोकेट, रब नवाज मजहर खान,यूनिवर्सल मास्टर ग्रुप. आदि ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया!
इस अवसर पर चैंपियनशिप आयोजन समिति के एडवोकेट फखरुद्दीन,शहाजैब शेख,एजाज कुरैशी ,वसीम खान,शेख फैजान ,अदनान खान,शादाब खान,अहमद हुसैन,एडवोकेट फुरकान मोहम्मद,मोहसिन खान,शाकिर मंसूरी,अयाज सिद्दीकी आदि मौजूद थे।