महिला अभियांत्रिकी महाविधयालय में अटल अकादमी प्रायोजित फ़ैकल्टि डेव्लपमेंट प्रोग्राम का प्रारम्भ

महिला अभियांत्रिकी महाविधयालय मैं इफेक्टिव लीडरशिप एंड एक्सिलेंस इन टेक्निकल एजुकेशन शीर्षक पर फ़ैकल्टी डेव्लपमेंट प्रोग्राम का प्रारम्भ हुआ । यह प्रोग्राम ऑनलाइन 15 से 19 नवम्बर 2021 तक संचलित रहेगा I कार्यक्रम के उदघाटन सत्र में डॉ श्वेता त्रिपाठी ने महाविधयालय तथा अटल अकादमी के उद्देश्यों डीके संक्षिप्त परिचय दिया । प्राचार्य डॉ डीगवाल ने गत वर्षों में महाविधयालय की उपलब्धियों के बारे में बताया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद नई दिल्ली के वाइस चेयरमैन माननीय प्रोफ़ेसर एम॰पी॰पूनिया जी द्वारा किया गयाsA अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के वाइस चेयरमैन तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर एमपी पुनिया जी ने अपने उद्बोधन में टीमवर्क के महत्व को रेखांकित किया और एक अच्छे टीम लीडर बनने के लिए आवश्यक गुणों के बारे में जानकारी दी, उन्होंने अपने उद्बोधन में प्रतिभागी शिक्षकों को प्रेरित करते हुए राष्ट्र में तकनीकी शिक्षा के उत्थान की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया ।
देश के छात्र-छात्राओं की योग्यता का पुरजोर पक्ष लेते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी के बच्चे तथा युवा योग्यता और संस्कार के धनी हैं यदि कोई त्रुटि होती भी है तो उसकी जिम्मेदारी शिक्षकों और समाज को लेनी होगी।

शिक्षकों में मानवीय गुणों के महत्व को समझाने के लिए पुनिया जी ने कुछ रोचक कहानियां भी सुनाई जिसके बारे में पार्टिसिपेंट कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत भी चर्चा करते नजर आए कार्यक्रम के दूसरे वक्ता प्रो॰ रजत अग्रवाल थे कार्यक्रम के दूसरे सत्र में आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर रजत अग्रवाल ने तकनीकी विषयों मैं ऑनलाइन शिक्षा पर चर्चा की उन्होंने ऑनलाइन और ऑफलाइन शिक्षा के फायदे व नुकसान बताते हुए दोनों में सामंजस्य स्थापित करने की तकनीको के बारे में बताया प्रतिभागी शिक्षकों ने भी चर्चा में बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं प्रोफेसर अग्रवाल से ऑनलाइन कक्षा बेहतर बनाने के गुर सीखे और उन्होंने अपने सत्र में ऑनलाइन एजुकेशन इन टेक्निकल सब्जेक्ट्स पे चर्चा की जिसमें ऑनलाइन ऑफ़्लाइन शिक्षा दोनों एक संतुलन में होनी चाहिए । जिससे छात्रों व शिक्षकों की कौशल उन्नति की एक नयी शुरुआत होगी। कार्यक्रम संयोजक श्रीमती मीता शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में देशभर विभिन्न संस्थानों से 175 प्रतिभागी इसमें जुड़े हुए हैं ।

error: Content is protected !!