निजी स्कूलों को ऑनलाइन और ऑफलाइन पढ़ाई के विकल्प देने की मांग

आज से प्रदेश में 100 प्रतिशत क्षमता के साथ सभी स्कूल खुल गए हैं जिसके कारण ज्यादातर निजी स्कूलों ने ऑनलाइन क्लासेज बंद कर दी है।
कैसर गंज व्यापारिक संघ के सचिव जय गोयल ने बताया की प्रदेश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं साथ ही डेंगू के आंकड़े भी एक बार सभी को डरा रहे हैं, इसलिए सरकार को छोटे बच्चों को स्कूल बुलाने के लिए बाध्य नहीं करना चाहिए। सरकार को चाहिए कि ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने को लेकर आदेश जारी करंें, ताकि अभिभावकों को राहत मिल सके.
उनका कहना है कि सरकार ने जो दिशानिर्देश जारी किए हैं उनमें ऑनलाइन क्लासेज बंद करने के सम्बंध में स्पष्ट दिशा निर्देश है. जय गोयल ने कहा की सरकार दवरा निजी स्कूलों को ऑनलाइन और ऑफलाइन पढ़ाई के विकल्प देने के लिए पाबंद करना चाहिए । एक साथ ऑनलाइन पढ़ाई बंद करना सही नहीं है।

error: Content is protected !!