अजमेर ( )आखिरकार केंद्र सरकार को झुकना पड़ा ,तीनों काले कृषि कानून वापस लेने पड़े|मोदी सरकार ने आज तीनों कृषि कानून वापस लिए,इन कानूनों के विरोध में कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी जी के नेतृत्व में किसानों के साथ मजबूती से खड़ी रही और आज उसी का संघर्ष का परिणाम है, कि मोदी जी का अहंकार टूटा और अन्नदाता की जीत हुई |यह सत्य और न्याय की जीत है ,धरती मां की रक्षा में बहे लहू, के कतरे कतरे की जीत है, अन्नदाता के संघर्ष की जीत है,प्रजातंत्र की ताकत की जीत है, 750 किसानों की शहादत, 40,000 मुकदमे लखीमपुर खीरी कांड नहीं भूला है देश का किसान | तानाशाह की हार,किसानों की जीत पर अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने कहा कि यदि यही कानून 1 साल पहले ही वापस ले लिया होता तो हजारों किसानों को शहिद नहीं होना पड़ता | इस पूरी लड़ाई में कांग्रेश और कांग्रेस सेवा दल के समर्थन को सलाम , कांग्रेस सेवा दल का कार्यकर्ता ऐसे ही अन्याय के खिलाफ किसान और मजदूरों के हितों की रक्षार्थ, हमेशा लड़ता रहेगा |हर तानाशाही झुकता है ,झुकाने वाला चाहिए |कानूनों को सही साबित करने वाले और विरोधियों को कोसने वाले टीवी एंकर अब किस मुंह से मोदी सरकार की पैरवी करेंगे| खालिस्तानी,आतंकवादी,बलात्कारी,सुविधा भोगी ,क्या क्या नहीं कहा, किसानों को | कांग्रेस सेवादल के विवेक कड़वा विकास मीणा जितेंद्र चौधरी छोटू सिंह रावत बाल किशन अशोक शुक्रिया मुख्तियार मिर्जा अहमद रजा सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने तीनों काले कृषि कानून वापस लेने को किसानों के हित में बताया
जय शंकर चौधरी,
जिला अध्यक्ष ,
अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल
9414002006