भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित सरल विवाह कार्यक्रम जनवरी में

भारत विकास परिषद अरावली अजमेर द्वारा जनवरी माह में सरल विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।
कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार कार्यक्रम के संयोजक की जिम्मेदारी सुमित टाक सह संयोजक की जिम्मेदारी अनुज गर्ग व मनीष अग्रवाल को दी गई है।
शाखा संरक्षक संदीप गोयल ने बताया कि शाखा द्वारा गत वर्ष इस प्रकल्प को *परिणय उत्सव* नाम से शुरू किया गया है जिसके अंतर्गत शाखा द्वारा हर वर्ष 5 निशक्त परिवार के जोड़ों का विवाह सामूहिक करता है।
इस वर्ष यह कार्यक्रम फाई सागर रोड स्थित हंस पैराडाइज समारोह स्थल में 16 जनवरी को आयोजित किया जाएगा ।
शाखा अध्यक्ष रौनक सोगानी ने बताया कि आगामी दिनों में तैयारियों के लिए विभिन्न कमेटियां गठित की जाएगी जहां कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की जा रही है उक्त परिणय उत्सव में विवाह योग्य जुड़े आगामी 5 दिसंबर तक शाखा से संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं ।

संदीप गोयल
संरक्षक
9352004484

error: Content is protected !!